पीलीभीत बस्ती हाइवे पर बस–ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टला
रिपोर्ट - रमाकांत यादव
पीलीभीत बस्ती हाइवे पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे रेहुआ चौराहा के पास एक बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क से नीचे उतर गई। इसी दौरान हुई एक अन्य दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया।
हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घायल युवक की पहचान लहरपुर, सीतापुर निवासी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
चौराहे पर बस–ट्रक भिड़ंत, बाइक सवार घायल
पीलीभीत बस्ती मार्ग पर रेहुआ चौराहा के पास सोमवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे बस सड़क के नीचे चली गई। हादसे में बस यात्री सुरक्षित रहे, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया।
घायल युवक लहरपुर, सीतापुर का निवासी बताया जा रहा है। खमरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल भिजवाया।

