ईसानगर क्षेत्र के ग्राम गौरा में आरसी सेंटर के दुरुपयोग का आरोप

 ईसानगर क्षेत्र के ग्राम गौरा में आरसी सेंटर के दुरुपयोग का आरोप

रिपोर्ट/- रमाकांत यादव 

ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरा में बना आरसी (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) सेंटर अपने निर्धारित उद्देश्य से हटकर उपयोग में लाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस आरसी सेंटर का निर्माण ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए किया गया था, वहां जानवर बांधे जा रहे हैं, साथ ही अंदर लकड़ी भी रखी गई है।



ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में वीडियो बनाकर ईसानगर ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया।


 शिकायत के दौरान अधिकारियों ने “दिखवाते हैं” कहकर आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post