*किसानों को नहीं बुलाया गया, कैसा किसान दिवस*
फर्रुखाबाद ब्यूरो चीफ जनमेजय द्विवेदी
आज स्वo चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन द रॉयल जेजेआर पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्विवदी एवं मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत थे। इस अवसर पर किसी भी किसान को बोलने का मौका नहीं दिया गया और न ही किसी से कोई समस्या पूछी गई। जबकि मौके पर सैकड़ों किसान मौजूद थे।
पीड़ित किसान अपनी समस्याओं जैसे आवारा फसलों से फसलों की तबाही एवं मिटी एवं बालू खनन की समस्या को उठाना चाहते थे। दोपहर 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।करीब 1 बजे शुरू हुआ। जिसके बाद ही मुख्य अतिथि मुकेश राजपूत पहुंचे। उपकृष निदेशक अरविंद मोहन द्वारा अवगत कराया गया कि आज स्वo चरण सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से अधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। खरीफ सत्र में उर्द, मक्का, एवं रवि में गेहूं, सरसों एवं मसूर की फसल तथा उत्थान मत्स्य पशुपालन गणना क्षेत्र में कार्य करने वाले 57 किसानों को सम्मानित किया जाना है।
जिनको प्रथम पुरस्कार हेतु 7000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए एवं विकास खंड पर 2000 रुपए कृषकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में विनोद कुमार गौड़ मुख्य विकास अधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष फतह चंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह राठौर, डीएस राठौर महामंत्री, कपिल कुमार परियोजना निर्देशक श्याम कुमार तिवारी जिला विकास अधिकारी, उपकृष निर्देशक वीके सिंह, जिला कृष अधिकारी गूंजा जैन आदि उपस्थित रहे।

