तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद, किसानों ने ली राहत की सांस

 तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद, किसानों ने ली राहत की सांस।



अभी तक सुपर फास्ट न्यूज 

संवाददाता,सिंगाही खीरी।


उत्तर निघासन वन रेंज के नौरंगाबाद फॉर्म के पास खेतों में कई दिनों से घूम रहा तेंदुआ आखिकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। 



स्थानीय किसानों से वन विभाग के तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी, जिसके बाद सक्रिय हुए वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह पर 2 पिंजरे लगाए थे,रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है, उच्च अधिकारियों के निर्देशन में उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को सुरक्षित पकड़कर पिंजड़े में बंद कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post