पुलिस ने फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

 पुलिस ने फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


अभी तक सुपर फास्ट न्यूज 

संवाददाता,गुरमीतसिंह।


सिंगाही खीरी। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेजा है।


जानकारी के मुताबिक दिनेश पुत्र छोट्टा, छंगा पुत्र राजकिशोर निवासी ग्राम भैरमपुर, जमुना पुत्र जगमोहन राना निवासी ग्राम हरद्वाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों का चालान न्यायालय भेजा है।। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह तीनों अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे, इसके बाद न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था, पुलिस ने तीनों आदित्य को गिरफ्तार कर तीनों का चलन न्यायालय भेजा है। 

इस दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक के. सी. तिवारी ,आकाश भाटी,हेड कांस्टेबल मो. अली, कांस्टेबल छत्रपाल, पोपिल बंसला, संजीव यादव,मो. उमर शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post