महीनों से पड़ा हैंड पंप खराब पानी के लिए दर-दर भटक रहे ग्रामीण
ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधार हुआ हैंडपंप का
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
जनपद के बहराइच अंतर्गत विकासखंड चित्तौरा के ग्राम पंचायत पिछला में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में कई महीनों से हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि धार्मिक स्थल पर लगा एकमात्र चालू हैंडपंप भी साफ पानी देने में नाकाम है। उस हैंडपंप से गंदा और बदबूदार पानी निकल रहा है, जिसे पीने से कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इतना ही नहीं,निवासी रमेश कुमार यादव व कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुरानी नाली का ईंट उठा ले गए ग्राम प्रधान
गांव में पेयजल संकट और गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए और गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।




