ऐप्जा कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के नेतृत्व में पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकारों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

 ऐप्जा कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के नेतृत्व में पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक, पत्रकारों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 


पत्रकारों पर दर्ज हो रहे मुकदमों पर जताई नाराज़गी 


अतीक अंसारी संवाददाता 


तंबौर सीतापुर:


तंबौर क्षेत्र के अंतर्गत खालिद मंसूरी के निवास पर ऐप्जा कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी के नेतृत्व में पत्रकारों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया


 जिसमें ऐप्जा कोऑर्डिनेटर अनुराग एम सारथी ने पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों बेहद चिंता जताई अनुराग एम सारथी ने कहा कि हॉल ही में गौशाला में एक पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया वहीं तंबौर क्षेत्र में एक महिला द्वारा पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई 

अनुराग एम सारथी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की गई तो संगठन के सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर इसका भरपूर विरोध करेंगे उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पत्रकारों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसी को लेकर आने वाली 23 फ़रवरी को ज़ोरदार आंदोलन भी किया जायेगा बैठक में उपस्थित पत्रकारों में निष्पक्ष पत्रकारिता की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील भी की

Post a Comment

Previous Post Next Post