किसानों का धरना आज पांचवें दिन ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह धरने में शामिल हुए

 किसानों का धरना आज पांचवें दिन ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह धरने में शामिल हुए।


संवाददाता, गुरमीतसिंह। 


सिंगाही: मांझा गांव के पास बह रहे जौरहा नाले पर खनन विभाग द्वारा खनन के ठेकदार को खनन पट्टा आवंटित किए जाने के विरोध में किसानों और सिख संगठनों का धरना पांचवें दिन भी जारी है। मंगलवार शाम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह धरने में शामिल होने पहुंचे और कहा कि यह पट्टा निरस्त होना चाहिए।


अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि पट्टा निरस्त किया जाएगा।



*किसानों की मांगें:*


- खनन पट्टा निरस्त किया जाए

- अवैध पुल को हटाया जाए


धरने में परमजीत सिंह पम्मी, सुच्चा सिंह,कुलविंदर सिंह, अमन सिंह,जसवीर सिंह बाजवा,कश्मीर सिंह, टहल सिंह,मनजीतसिंह, कर्मजीत सिंह,संतोष कुमार और सैकड़ों किसान शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post