वन, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे अफसर
संवाददाता, गुरमीतसिंह।
सिंगाही खीरी।
उत्तर निघासन वन रेंज के बेलरायां, तकियापुरवा, कुशाही, हरद्वाही गांव में रेंजर भूपेंद्र सिंह , एसडीओ मनोज तिवारी और उनकी टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया,इस दौरान ग्रामीणों को वन और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वन अपराध अथवा वन्यजीवों की आवाजाही की सूचना तत्काल वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की।
फ्लैग मार्च का आयोजन उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व एवं प्रभागीय वनाधिकारी, उत्तर खीरी वन प्रभाग के निर्देश पर किया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ निघासन, एसडीओ दुधवा, एसडीओ बेलरायां तथा रेंजर बेलरायां भूपेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ पैदल
अधिकारियों ने गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें वन सुरक्षा, अवैध कटान, वन्यजीवों के शिकार एवं तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वन अपराध अथवा वन्यजीवों की
आवाजाही की सूचना तत्काल वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, जंगल में आग की घटनाओं पर नियंत्रण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता बनाए रखने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए। वन क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार के फ्लैग मार्च से न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि ग्रामीणों में सुरक्षा और विश्वास की न भावना भी मजबूत होती है।
फ्लैग मार्च को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के नियमित अभियान चलाकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और वन संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
