शिक्षा में सुधार की माँग को लेकर धौरहरा से निकलेगी जन समर्थन पद यात्रा

 शिक्षा में सुधार की माँग को लेकर धौरहरा से निकलेगी जन समर्थन पद यात्रा


रिपोर्ट/- कमल किशोर तिवारी 

धौरहरा, खीरी।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की माँग को लेकर शिक्षा संघर्ष मोर्चा फाउंडेशन ने एक बड़ी जन जागरुकता व जन समर्थन पद यात्रा निकालने की घोषणा की है। यह यात्रा 4 सितम्बर 2025 से शुरू होकर 12 सितम्बर 2025 तक चलेगी। यात्रा की शुरुआत धौरहरा तहसील क्षेत्र से की जाएगी, जिसे बाद में अन्य तहसीलों में भी फैलाया जाएगा।



फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश गंभीर ने बताया कि इस पद यात्रा का उद्देश्य स्कूलों की मनमानी फीस वसूली, अनावश्यक महंगी किताबें, और एकल दुकान से सामग्री खरीदने की बाध्यता जैसे मुद्दों को उजागर करना है। उन्होंने सरकार से माँग की कि:


फीस नियंत्रण हेतु विशेष विधेयक लाया जाए।


कक्षा एक से समान पाठ्यक्रम का सख्ती से पालन हो।


महंगी व गैर-ज़रूरी किताबों की बिक्री पर रोक लगे।


पुस्तक विक्रेताओं के लिए स्पष्ट अधिसूचना जारी की जाए।


स्कूलों द्वारा कॉपी और अन्य सामग्री खरीदने की अनिवार्यता समाप्त हो।


वाहन शुल्क किलोमीटर के हिसाब से तय किया जाए।


यह पद यात्रा धौरहरा के विभिन्न गाँवों से होकर गुजरेगी, जिसका मकसद है जनता को शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकताओं से अवगत कराना और सरकार पर ठोस कार्रवाई का दबाव बनाना।

Post a Comment

Previous Post Next Post