/एआरओ परीक्षा 2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया*
रिपोर्ट/- रमाकांत यादव
लखीमपुर खीरी, 27 जुलाई। जिलाधिकारी खीरी, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित आरओ(रिव्यू आफिसर) एवं एआरओ(असिस्टेंट रिव्यू आफिसर) परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण व निरीक्षण किया गया । परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों की बारीकी से समीक्षा करते हुये परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
