बीडीओ ने किया घाघरा नदी के कटान प्रभावित गांवों का निरीक्षण
By/- TV INDIAN NEWS
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन सतर्क
बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को दिए आवश्यक निर्देश।
घाघरा नदी पर बने बंधे पर पहुंचे बीडीओ। बंधे पर लगे पत्थरों की मरम्मत हेतु सिंचाई विभाग को पत्र लिखने की कही बात।
कैसरगंज/बहराइच ब्यूरो। आगामी बरसात और संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में खंड विकास अधिकारी कैसरगंज संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को घाघरा नदी के कटान प्रभावित गांवों चुलुमभा ,गोडहिया नं.1, बदरौली बगहिया समेत कई क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने ग्राम प्रधानों और सचिवों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले ही बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय पूरे कर लिए जाएं। कटान प्रभावित इलाकों के लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
बीडीओ संदीप कुमार ने बदरौली स्थित घाघरा बंधे का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने देखा कि नदी के तेज बहाव के कारण बंधे पर लगाए गए पत्थर अस्त-व्यस्त हो चुके हैं। उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर जल्द मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो यह बंधा कट सकता है जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यह बंधा सिंचाई विभाग ने नदी की धारा को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बनाया गया था लेकिन पिछले साल आई बाढ़ में इसके लगभग बड़े पत्थर बह गए थे। इस बार यदि घाघरा की लहरें तेज हुईं तो बंधा टूट सकता है जिससे भारी तबाही मच सकती है। वीडियो ने बतायाकी प्रभावित ग्राम पंचायत में 50 नाव उपलब्ध है जिसमें 15 नाव मरम्मत योग्य है। बीडीओ ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर बंधे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है ताकि समय रहते सुरक्षा उपाय पूरे किए जा सकें।
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बीडीओ के साथ ग्राम परधान व एडीओ आई एसबी सुनील कुमार नंदा,एडीओ पंचायत हनुमंत सिंह सहित और भी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
