*भारत नेपाल सीमा, थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के 10 किलोमीटर के अंदर संचालित अनाधिकृत मदरसों की सघन जांच की गई*
By/- TV INDIAN NEWS
रिपोर्ट/- अहमद हुसैन
आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को जांच के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि जांच में पाया गया अधिकांश मदरसे निजी मकान में बिना किसी कागजात के , भवन , मानक के अनधिकृत रूप से संचालित है
। ध्यातव्य है कि भारत नेपाल सीमा ओपन बोर्डर है ,जहां से एक दूसरे देश में लोगों का बिना वीजा पासपोर्ट के आवागमन होता रहता है ! ऐसे संवेदनशील बॉर्डर एरिया में बिना मान्यता और बिना नियम कानून , मानक के संचालित हो रहे हैं ऐसे मदरसे सुरक्षा के दृष्टि से भी बहुत संवेदनशील हो जाते हैं ! सीमा की संवेदनशीलता और सुरक्षा के महत्व को देखते हुए बफर जोन से 10 किलोमीटर रेंज में संचालित उन अनधिकृत मदरसों को सीज करने की कार्यवाही की गई जिसमें चार मदरसों को सीज किया गया है !
सीज किए गए 4 मदरसे का विवरण मदरसा अल्जामी अटल गौसिया मिसबाहुल उलूम बाबागंज , मदरसा अरबिया इस्लामिया बदरूल उलूम बाबागंज थाना रूपईडीहा , मदरसा दारूल उलूम गुलशने सैय्यद महबूब अशरफ , मिहीपुरवा रंजीत बोझा थाना रूपईडीहा, मदरसा इस्लामिया कासीमुल उलूम , नई बस्ती कस्बा रूपईडीहा थाना रूपईडीहा रहें।


