आज से शहर में फुटपाथ पर नहीं लगेगा बाजार, पालिका प्रशासन ने किया अनाउंसमेंट

 आज से शहर में फुटपाथ पर नहीं लगेगा बाजार, पालिका प्रशासन ने किया अनाउंसमेंट



बहराइच।

By/-Tv Indian News


 नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक रविवार को लोग फुटपाथ पर बाजार लगा लेते हैं। लेकिन कल से फुटपाथ पर बाजार नहीं लगेंगे। इसके लिए शनिवार शाम को ही नगर पालिका प्रशासन की ओर से अनाउंसमेंट कराया गया।


बहराइच नगर पालिका क्षेत्र में घंटाघर से पीपल तिराहा तक प्रत्येक रविवार को लोग फुटपाथ पर विभिन्न दुकान लगा देते हैं। साप्ताहिक बाजार की तरह माहौल बन जाता है। इससे आवागमन करने में शहर वासियों को दिक्कत होती है, जाम की समस्या भी बनती है। प्रत्येक रविवार को लगने वाले बाजार को रोकने के लिए शहर के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से रोक़ की मांग की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post