भाजपा किसान मोर्चा खमरिया मंडल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न
रिपोर्ट/- ररमाकांत यादव
सिरसी/खमरिया (तारीख: 15 अगस्त 2025): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, खमरिया मंडल द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रकाश ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में आम जनमानस एवं ग्राम सभा के संभ्रांत लोग शामिल हुए।
इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजन की शुरुआत सिरसी से हुई और यात्रा फूलपुर बागपूर्व होते हुए मूसेपुर तक पहुँची। पूरे मार्ग पर लोगों ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया
इस आयोजन में समाजसेवी आशीष बाजपेई, राहुल पांडे, लालू मिश्रा, अमर समलिया प्रसाद, संतोष सानू, नीरज शुक्ला, प्रभात शुक्ला सहित कई प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर देश की अखंडता, एकता और गौरव को दर्शाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
यात्रा के समापन पर सभी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए आयोजकों ने देश के विकास में आमजन की भागीदारी पर जोर दिया और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
यह तिरंगा यात्रा न केवल एकता और देशभक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि ग्राम्य क्षेत्र में जनजागरण और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करने का कार्य किया।
