आदर्श समाज सेवा समिति ने रुपईडीहा कोतवाल से की औपचारिक मुलाक़ात नवागत चौकी प्रभारी बाबागंज को भी किया सम्मानित
कानून व्यवस्था व बेस्ट पुलिसिंग को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
रिपोर्ट - संतोष मिश्रा प्रबंध संपादक
बहराइच। आदर्श समाज सेवा समिति पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक आदर्श थाना कोतवाली रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा से रविवार को औपचारिक मुलाकात किया।
इस दौरान कोतवाल रुपईडीहा के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्रा ने समिति पदाधिकारियों से कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े मामलों में आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही।
तत्पश्चात समिति पदाधिकारियों ने पुलिस चौकी बाबागंज पहुंच कर नवागत चौकी प्रभारी बाबागंज मानवेन्द्र प्रताप सिंह से भी मुलाक़ात की तथा अंगवस्त्र, डायरी पेन व सम्मान पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। इस मौके पर आदर्श समाज सेवा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, महामंत्री जगराम वर्मा, विधिक सलाहकार नन्दकिशोर वर्मा, जिला सलाहकार रामबरन वर्मा, शाहिद हुसैन, नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम, संदीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

