संगठन सृजन अभियान: नानपारा में 'चाय पर चर्चा', मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

 संगठन सृजन अभियान: नानपारा में 'चाय पर चर्चा', मिशन 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर


नानपारा, बहराइच। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को नानपारा के हमीर वासिया सदन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की 'चाय पर चर्चा' आयोजित हुई। आगामी चुनावों और यूपी में मिशन 2027 को लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन किया गया।


बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संगठन सृजन के आह्वान पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बहराइच जिले में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर फिर से खड़ा करने के लिए हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करना होगा।


कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस ही विकल्प है। इसके लिए अभी से जनसंपर्क और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।




इस मौके पर मुख्य रूप से जितेंद्र प्रताप सिंह, आदर्श अग्रवाल, विजय कुमार सिंह, मो. शरीफ, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, इंद्र कुमार यादव, वसीम खां, पुत्तन खां, राम गोपाल, कृष्ण कुमार, अहसान वारिस, प्रेम कुमार वर्मा, सकीम, विपिन राज सिंह, ललित टेकदीवाल, आनंद शर्मा, गोपाल चौरसिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post