मिहींपुरवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 मिहींपुरवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं 

रिपोर्ट - जुबेर अहमद 

बहराइच। तहसील मिहींपुरवा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मोनालिसा जौहरी और सीओ पाहुप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।




जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, पूर्ति, विद्युत और पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, आवास, राशन कार्ड और पुलिस से संबंधित रहीं। 



एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपते हुए तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।


इस दौरान सीओ पाहुप सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


अधिकारियों ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post