बहराइच रोड पर रफ्तार का कहर, आटो पलटा - 8 घायल

 बहराइच रोड पर रफ्तार का कहर, आटो पलटा - 8 घायल


किशुनपुर / भोपतपुर -


बहराइच रोड पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। भोपतपुर चौकी के पास किशुनपुर के निकट एक सवारी आटो अनियंत्रित होकर पलट गया।



बताया जा रहा है कि आटो रिक्शा में ड्राइवर सहित कुल 8 सवारियां सवार थीं। आटो पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में आटो में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। 


गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई सवारियों को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया।


बताया जा रहा है कि आटो चालक विकलांग है, इसके बावजूद वह आटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। तेज रफ्तार के कारण आटो पर से नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया

Post a Comment

Previous Post Next Post