आदर्श समाज सेवा समिति व न्यू मीडिया हाउस के संयुक्त तत्वाधान मे रुपईडीहा कोतवाल को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट - संतोष मिश्रा
डायरी पेन व अंगवस्त्र भेंट कर कोतवाल का किया गया सम्मान
कानून व्यवस्था व बेस्ट पुलिसिंग को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा
बहराइच। बीते बुधवार को आदर्श समाज सेवा समिति व न्यू मीडिया हाउस बाबागंज के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकार व समाजसेवियों ने रुपईडीहा कोतवाली हरेंद्र मिश्रा को अंगवस्त्र, सम्मानपत्र, डायरी व पेन भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और क्षेत्र की खबरों तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रुपईडीहा कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने और आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े मामलों में आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। इस मौके पर आदर्श समाज सेवा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा, समिति जिला सचिव व वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौधन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कौसर, सलाहकार शाहिद हुसैन मौजूद रहे।
