बहराइच में सड़क सुरक्षा को लेकर खैरीघाट पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। बरदहा नहर चौराहा पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही सफर करने की हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बचने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

