संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पहचान हुई

 संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पहचान हुई


विनोद श्रीवास्तव 

टीवी इंडियन न्यूज़ - बहराइच


बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेड़ा बाजार में शुक्रवार की शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।




स्थानीय लोगों ने बाजार के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरीघाट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल सीओ महसी और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। सूचना पर सीओ महसी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।


जांच के दौरान ही घटना की जानकारी पाकर मृतक का भाई कन्हैया मौके पर पहुंच गया। उसने शव की पहचान अपने भाई के रूप में की। कन्हैया ने बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था और बृहस्पतिवार सुबह से घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post