विद्यालय सी कटिहा में प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में अभिभावक बैठक संपन्न

 विद्यालय सी कटिहा में प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में अभिभावक बैठक संपन्न

प्राथमिक विद्यालय सी कटिहा में सोमवार को अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार ने की।



बैठक में सहायक अध्यापक सुनील कुमार, सतीश कुमार अवस्थी, शिक्षामित्र पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। बाल विकास परियोजना से मुख्य सेविका रेणु देवी भी बैठक में शामिल हुईं।


इस दौरान सहायक अध्यापक सतीश कुमार अवस्थी ने कहा कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में सभी लोगों को बीमारियों से बचने के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। हमारा क्षेत्र नदियों का है, इसलिए कीड़े-मकोड़े और संक्रामक रोगों से विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा स्वयं करना बहुत जरूरी है।बैठक में विनोद सिंह, अवधेश सिंह, रामगोपाल सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित दिखाई दिए। सभी ने बच्चों की साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संकल्प लिया

Post a Comment

Previous Post Next Post