बहराइच केग्राम पंचायत हरखापुर में विकास के दावों की पोल खोलती यह तस्वीरें

विकास के दावों की पोल खोलती यह तस्वीरें जनपद बहराइच की ग्राम पंचायत हरखापुर के पृथ्वीपुरवा मार्ग की हैं। सड़क की हालत इतनी बदहाल है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलभराव के कारण हर दिन ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट - जुबेर अहमद 

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोज़ जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।




स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब सड़क की यह स्थिति सभी के सामने है, तो संबंधित अधिकारी और विकास खंड प्रशासन आखिर क्या कर रहा है?



अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का कब संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को इस बदहाल सड़क से कब राहत मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post