बहराइच में 12 वर्ष बालक को मगरमच्छ ने बनाया अपना निवाला बालक की मौत से परिवार का बुझ गया एक चिराग

 *बहराइच में 12 वर्ष  बालक को मगरमच्छ ने बनाया अपना निवाला बालक की मौत से परिवार का बुझ गया एक चिराग*


*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट


: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बॉंडी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घाघरा नदी में हाथ-मुंह धोने गए 12 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ बालक को गहरे पानी में खींच ले गया। मगरमच्छ के हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है



बताया जा रहा है कि सुनील अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों घाघरा नदी में हाथ-पैर धोने पहुंचे। इसी दौरान अचानक नदी से निकले मगरमच्छ ने सुनील को जबड़ों में दबोच लिया।चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ईंट-पत्थर व डंडों से मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बालक को लेकर गहरे पानी में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कई घंटों तक नदी में तलाश अभियान चलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post