दारिगापुर-सेखपुर के बीच भीषण सड़क हादसा, दो फोर व्हीलर की आमने-सामने टक्कर
**आदेश पाण्डेय**
**जिला संवाद दाता**
**Tv इंडियन न्यूज अभी तक सुपर फास्ट**
दारिगापुर और सेखपुर के बीच मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो फोर व्हीलर वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में आर्टिगा कार चला रहे चालक राम जी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राम जी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, टक्कर मारने वाला दूसरा फोर व्हीलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
