जसवंत नगर क्षेत्र के खमरिया इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा
**आदेश कुमार पाण्डेय **
जिला: संवाद दाता
Tv इंडियन न्यूज अभी तक
जसवंत नगर क्षेत्र के खमरिया इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल साइकिल सवार की पहचान सुकरू गौतम, निवासी लाखुन गांव के रहने वाले है। हादसा जसवंत नगर के पास खमरिया क्षेत्र में हुआ, जहां अचानक वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुकरू गौतम को तुरंत नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल वाहन चालक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
➡️ क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। हाल के महीनों में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं सामने आई हैं। �
