*विधानसभा में कांग्रेस को नई धार दे रहे मोहन चन्द्र उप्रेती,गांव-गांव बढ़ा रहे जनाधार।*
निघासन-खीरी
*लखीमपुर-खीरी* निघासन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस नेता मोहन चन्द्र उप्रेती,उपजिला अध्यक्ष उद्देश गिरी,पूर्व नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है।
क्षेत्र के गांवों,कस्बों और बाजारों में उनकी सक्रियता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर वे स्थानीय समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का काम कर रहे है। मोहन चन्द्र उप्रेति के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटे है। युवाओं,किसानों,महिलाओं और व्यापारियों के बीच पहुंच बनाकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी सोच को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हाल के दिनों में कई सामाजिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी ने क्षेत्रीय राजनीति में कांग्रेस की मौजूदगी को और मजबूत किया है। मोहन चन्द्र उप्रेति का कहना है। कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता ही नही,बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना है।
उन्होंने कहा कि महंगाई,बेरोजगारी,किसानों की समस्याएं और क्षेत्रीय विकास जैसे- मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है। और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मानना है। कि मोहन चन्द्र उप्रेति की मेहनत और जनसंपर्क अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ रहे है।,जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है। गांव-गांव में बैठकों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता दिखाई दे रहां है। राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है। कि निघासन विधानसभा क्षेत्र में मोहन चन्द्र उप्रेति की बढ़ती सक्रियता कांग्रेस के लिए भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। जनता के बीच उनकी लगातार मौजूदगी और संगठन को मजबूत करने की रणनीति ने उन्हें क्षेत्र की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा बना दिया है। ऐसे में निघासन की राजनीतिक गतिविधियों में मोहन चन्द्र उप्रेति का नाम लगातार चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।


