ट्रक की चपेट से साइकिल सवार अधेड़ की मौत,पुलिस ने घटना कर भाग रहे ट्रक को कब्जे में लिया।
रिपोर्ट - विनोद कुमार श्रीवास्तव
TV Indian News
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा बाजार निवासी भगत सिंह पुत्र समयदीन उम्र लगभग 75 वर्ष वृहस्पतिवार सुबह अपनी साइकिल से बेहडा बाजार स्थिति बैंक गये हुए थे
, बैक मे नेटवर्क न होने के कारण दोपहर करीब 11-45 पर वापस अपने घर आ रहे थे।
जैसे ही अपने घर की तरफ के लिए मुडे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोर दार टक्कर मारकर रौदते हुए भाग निकला। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।परिजनो को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर खैरीघाट के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फरार हुए ट्रक को राजी चौराहा से बरामद कर थाने लाकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
