खैरी घाट के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक जिसमें क्षेत्राधिकारी महसी ने जनता से सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद का त्यौहार मनाने की अपील

 खैरी घाट के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें क्षेत्राधिकारी महसी ने जनता से सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद का त्यौहार मनाने की अपील की और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी दिया।

रिपोर्ट/- समीर अहमद 

क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं करेगा और कुर्बानी खुले में नहीं होगी सभी लोग साफ सफाई का ध्यान रखेंगे और यदि कोई समस्या आ रही हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समस्या का समाधान हो सके और यदि कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी और उसे जेल के सलाखों में भेज दिया जाएगा 


वहीं पर थाना अध्यक्ष खरीघाट ने जनता से अपील किया कि आप लोग आपस में मिलकर त्योहार मनाएं और यदि कोई समस्या आ रही हो तो तत्काल हमें सूचित करें जिससे कि समस्या का समाधान हो सके।

इस पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी महसी राजस्व टीम थाना खारी घाट का समस्त स्टाफ सम्मानित व्यक्ति और मीडिया कर्मी मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post