संकुल स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ
TV Indian News BRH
रिपोर्ट - विनोद कुमार श्रीवास्तव
विकास खण्ड शिवपुर के बेहडा स्थित ठाकुर रामपाल सिंह सरस्वती विद्या मन्दिर विद्यालय में वृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय पंच पदी आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उग्रसेन सिंह चौहान "बन्धु" ग्रामीण शिक्षा प्रमुख जन शिक्षा समिति बहराइच ने दीप प्रज्वलित कर किया।
तथा मिथिलेश कुमार अवस्थी प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश जी द्वारा सैद्धांतिक सत्र के माध्यम से वर्ग का शुभारम्भ किया इस अवसर पर कैलाश जी संभाग निरीक्षक घनश्याम सिंह चौहान अध्यक्ष जन शिक्षा समिति बहराइच व प्रबन्धक ठाकुर रामपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर बेहड़ा खैरीघाट बहराइच श्री मान दिवाकांत अवस्थी कोषाध्यक्ष सहित संकुल के सभी प्रधानाचार्य व आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।
