मंदिर में रखी मूर्ति को तोड कर फेका , अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

 मंदिर में रखी मूर्ति को तोड कर फेका , अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।।


TV Indian News BRH 


विनोद श्रीवास्तव संवाददाता


खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार के मजरा बल्दूराम टेपरा निवासी राजकुमार लोधी के दरवाजे पर बनी शिव मंदिर में रखी गणेश लक्षमी व शिवलिंग की मूर्ति को बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती अज्ञात लोगो ने मूर्ति को तोड कर फेक दिया,शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होने पर भारी संख्या मे लोग इकट्ठा होने लग गये। 




साथही साथ विरोध करना शुरु कर दिया।किसी ने इस घटित घटना की सूचना थाना खैरीघाट को दिया जिस पर खैरीघाट के थानाध्यक्ष ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणो को काफी समझाने के बाद ,ग्रामीण माने।साथ ही साथ नई मूर्ति को लाकर स्थापना करवा दिया गया।और अज्ञात शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राम गोपाल लोधी,सूर्यप्रकाश सिह,सहित काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post