महिला पुलिस थाना प्रभारी द्वारा आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा कि जानकारी राजकीय महाविद्यालय लखैया कला में दी।
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
बहराइच नानपारा में आज
दिनांक 17.04.2026 को राजकीय महाविद्यालय लखैहिया कला बहराइच में आयोजित मिशन शक्ति फेज़-5,द्वितीय चरण के तत्वाधान मे आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस आयोजन कि मुख्य अतिथि महिला पुलिस थाना प्रभारी श्रीमती अपर्णा वर्मा थी।
मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किया गया | अपने अतिथि संबोधन मे श्रीमती वर्मा ने महाविद्यालय कि छात्राओं तथा अन्य महिलाओं को आत्म रक्षा एवं साइबर सुरक्षा सम्बन्धी ब्यापक जानकारी दी |उन्होंने बताया कि किस तरह शासन/प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए नंबरों पर महिलाये अपनी शिकायत कर सकती है तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मनोवैज्ञानिक एवं अन्य स्तरों पर सशक्त बनाना है |इसके लिए उन्होंने प्रयाप्त जागरूकता के साथ समाज के अन्य महिलाओं के प्रति भी एक सशक्त माध्यम बनना होगा | कार्यक्रम मे महविद्यालय की छात्राओं के साथ अन्य महिलाये भी उपस्थित रहीं तथा पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारिओं ने भी अपने संबोधन मे महिलाओं के सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये।

