वार्षिक परीक्षाफल व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
रिपोर्ट/- विनोद कुमार श्रीवास्तव
प्ले डेज प्री स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा, बहराइच स्थित प्ले डेज प्री स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कुछ अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंजरी तिवारी (एडवोकेट हाईकोर्ट) व जावेद सैफी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कविता सिंह ने की। उन्होंने बताया कि प्लेडेज प्री स्कूल बीते वर्षों से अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। यहां उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है।
विद्यालय के प्रबंधक शाश्वत जोशी ने बताया कि उनकी संस्था सिटी मॉन्टेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मार्गदर्शन में पिछले 49 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं जैसे ए.सी. कक्षाएं, स्विमिंग पूल, एक्टिविटी जोन, लाइब्रेरी आदि उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या कविता सिंह, श्रुति गुप्ता, आशीष मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, आरिफा इकबाल, सारिका, श्रष्टि, काजल, रागिनी सहित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

