*विकासखंड चित्तौड़ा के ग्राम पंचायत रामपुर गोडवा सुर्खियों में है*
*गांव में कई हैंडपंप पड़े हैं खराब* *पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं ग्रामीण*
चित्तौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर गोडवा इन दिनों गंभीर अनियमितताओं को लेकर चर्चा में है। गांव में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि खराब हैंडपंपों की मरम्मत दर्शाकर भेजी गई रिपोर्ट का भुगतान कई बार खारिज हो चुका है, इसके बावजूद जमीनी हकीकत में कोई सुधार नहीं दिख रहा। कई स्थानों पर हैंडपंप अधूरे हालात में पड़े हैं—कहीं पाइप निकाले गए हैं तो कहीं प्लेटफॉर्म टूटा पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान की उदासीनता के चलते समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम की आहट के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
गांव के लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा जल्द बहाल हो सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस मामले का संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाता है।
*टीवी इंडियन न्यूज़ से अहमद हुसैन 7985821850*


