भव्य वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न
रिपोर्ट/- विनोद कुमार श्रीवास्तव
सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बेहड़ा-खैरीघाट, में आज वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप सिंह उर्फ 'गोलू ' (विधायक प्रतिनिधि ) विधानसभा महसी का आगमन हुआ। सर्वप्रथम उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उनके साथ में राम निवास जायसवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, उग्रसेन सिंह चौहान "बन्धु" ग्रामीण शिक्षा प्रमुख जन शिक्षा समिति बहराइच,
विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद सिंह थाना अध्यक्ष थाना खैरीघाट, मार्कंडेय तिवारी उपनिरीक्षक थाना खैरीघाट, कांस्टेबल नियाज अहमद, कांस्टेबल गौरव कुमार, भी विद्यालय में उपस्थित हुए सभी उपस्थित अतिथियों ने कक्षाशः स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों को पुरस्कृत किया और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण कुमार सिंह अध्यक्ष, श्री विनोद कुमार वर्मा उपप्रबंधक, शैलेंद्र प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष , नवल किशोर सिंह, आनंद चौधरी जी, संजय सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह, उमेश सिंह, कुले राज सिंह आदि उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया और मंगल मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

