संविलियन विद्यालय नूरी पुरवा में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित:शिक्षा गुणवत्ता सुधार, स्मार्ट क्लास उपयोग पर दिया जोर

 *संविलियन विद्यालय नूरी पुरवा में शिक्षक संकुल बैठक आयोजित:शिक्षा गुणवत्ता सुधार, स्मार्ट क्लास उपयोग पर दिया जोर*



*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*


बहराइच विकासखंड बलहा ग्राम पंचायत गिरधरपुर के मझरा नूरीपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में  मासिक बैठक हुई संपन्न 


सं


विलियन विद्यालय नूरी पुरवा में मासिक शिक्षक  संकुल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्षिक परीक्षाओं, आगामी नए सत्र में छात्रों के नवीन प्रवेश और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान खोजना था। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।



बैठक का शुभारंभ प्रधानाध्यापक दिलीप यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में सूर्य प्रकाश मौर्य, शिवाकांत पटेल,हानिक चंद्र यादव , संतोष यादव, दिनेश प्रकाश आर्य,चंदन यादव, धनंजय सिंह ,पवन मिश्रा, धनंजय सिंह, पवन मिश्रा, प्रमोद कुमार,अजमेरुन्निशा, सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाओ ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।



बैठक के समापन पर सभी उपस्थित शिक्षकों ने अल्प जलपान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post