*क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने होली के त्यौहार के तहत मय फ़ोर्स के साथ पैदल मार्च करके लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया*
पत्रकार अशोक कुमार यादव के साथ इरशाद अहमद खान की खास रिपोर्ट
जनपद बहराइच क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के साथ थानाध्यक्ष रामगांव गुरुसेन सिंह मय फोर्स के साथ क्षेत्र में लगातार होली के पर्व पर कोई भी दंगा बवाल ना हो इस लिए पूरे क्षेत्र में पैदल रुट मार्च करके लोगों को सुरक्षा में का एहसास दिलाया,
क्षेत्र मे भारी पुलिस बल भी लगाया गया जिससे, किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी व बवाल ना हो,क्षेत्राधिकारी महसी ने होली का शुभकामनायें देते हुए बताया, की होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, त्यौहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाये, जो रंग ना लगवाना चाहे तो उसको न लगाए,और ये भी बताया की अगर कोई दंगा बवाल करने की कोशिस करता है तो उसको चिन्हित करके कठोर कार्यवाही की जायेगी,रुट मार्च थाना रामगांव से निकल कर नेवादा चौराहा, बलवा पुर चौराहा, मेटुकहा चौराहा होते हुए हाइवे चौकी क्षेत्र से निकल कर गंभीरवा चौकी, व पूरे थाना रामगांव क्षेत्र होते हुए वापस थाना पर समाप्त किया,
