चित्तौरा ग्राम पंचायत सिंगहा में मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च फिर भी आंगनबाड़ी भवन अपनी बदहाली पर बह रहा आंसू

 चित्तौरा ग्राम पंचायत सिंगहा में मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च फिर भी आंगनबाड़ी भवन अपनी बदहाली पर बह रहा आंसू



बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट 



 बहराइच जनपद के विकासखंड चित्तौरा अंतर्गत कई ग्राम पंचायत इन दिनों सुर्खियों में है। आरोप है कि हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। मरम्मत के लिए बजट जारी होने और भुगतान दर्शाए जाने के बावजूद अधिकांश हैंडपंप या तो पानी नहीं दे रहे हैं या दूषित पानी उगल रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोग पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं।

वहीं, गांव का आंगनवाड़ी भवन भी बदहाली की मार झेल रहा है। सूत्रों के अनुसार, भवन मरम्मत का भुगतान तकनीकी कारणों से खारिज कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी भवन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। 


ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post