तेंदुए की दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाया पिंजरा।

 तेंदुए की दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने लगाया पिंजरा।


अभी तक सुपर फास्ट न्यूज

संवाददाता, गुरमीतसिंह।


सिंगाही खीरी।

नौरंगाबाद फार्म के खेतों में तेंदुआ देखे जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और तेंदुए को पकड़ने के लिए राजू पाली के घर के पास दो पिंजरे लगाए हैं।

इन पिंजरों में बकरी को चारा के रूप में रखा गया है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने वाली टीम में फॉरेस्ट गार्ड, नसीम, अजीत, राकेश, आकाश और न्यूनतम वेतन कर्मी अजीज, हकीमउद्दीन, अजमत शामिल थे। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का शुक्रिया अदा किया है और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post