हिरन के शिकार के साथ दबोचे गए दो शिकारी, जेल भेजे गए
अभी तक सुपर फास्ट न्यूज
संवाददाता, गुरमीतसिंह।
सिंगाही खीरी। दुधवा नेशनल पार्क की बफर जोन की रेंज बेलरायां में भैरमपुर बीट के जंगल से हिरन का शिकार करके वापस आ रहे दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। शिकारियों के पास से साबुत हिरन बरामद किया गया है।
वन विभाग के अनुसार, शनिवार की रात में रेंजर भूपेन्द्र सिंह की अगुवाई में वन विभाग की टीम भैरमपुर बीट के वन क्षेत्र तकिया पुरवा पुल पर गश्त कर रही थी। तभी सामने से एक बोरे में साबुत हिरन का शिकार करके बिकम पुत्र मुन्ना व राजेश निवासी तकिया पुरवा आते हुए दिखाई दिए। वन विभाग की टीम ने दोनों शिकारियों को पकड़ लिया और वन जीव जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बेलरायां रेंजर वनाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त में साबूत हिरन का शिकार करके आ रहे दोनों शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग की टीम ने बताया कि पकड़े गए शिकारी बिकम पुत्र मुन्ना व राजेश निवासी तकिया पुरवा के खिलाफ वन जीव जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों शिकारियों को जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने बताया कि शिकारियों के पास से बरामद हिरन को वन विभाग के पास जमा करा दिया गया है।
