मोड पर पेड़ से टकराई 02 की मौत,02 घायल
अभी तक सुपर फास्ट न्यूज
संवाददाता, गुरमीतसिंह।
सिंगाही खीरी।
पढ़ुआ थाना क्षेत्र के मोहना पुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक मोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई,हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक सिंगाही थाना क्षेत्र के मटहिया गांव का रहने वाला छोटे लाल अपनी रिश्तेदारी के गांव गद्दी पूर्वा से होकर वापस घर लौट रहा था,बाइक पर आगे 07 साल की बच्ची सहित कुल 04 लोग सवार थे,तभी मोहना पुर गांव के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में गिर गई,हादसे में मटहिया गांव निवासी छोटे लाल उम्र करीब 40 वर्ष और सोना उम्र 07 साल की मौके पर ही मौत हो गई,वहीं दो लोग घायल हो गए, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर रमिया बेहड सीएचसी भिजवाया, जाकर डॉक्टर ने दो लोगों को मृतक घोषित कर दिया, और घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि की दो लोगों की मौत हुई है जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,वही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
