पाठक पुरवा में SDM के पैर पड़ी महिलाएं, जमीन बचाने की लगाई गुहार, वीडियो वायरल
संपादक टी वी इंडियन न्यूज
अभी तक सुपर फास्ट हिंदी दैनिक समाचार पत्र
खबर है कि शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के पाठक पुरवा गांव में सरकारी जमीन के निरीक्षण के दौरान SDM नानपारा मोनालिसा जौहरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दर्जनों महिलाएं SDM के पैरों पर गिरकर अपनी जमीन न छीने जाने की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जब सीडीओ की अगुवाई में प्रशासनिक टीम गांव में सरकारी भूमि की जांच के लिए पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन उनके उपयोग में है और यदि उस पर जंगल विकसित किया गया तो उनकी आजीविका पर संकट आ जाएगा।
SDM मोनालिसा जौहरी ने बताया कि उक्त भूमि वन विभाग को वृक्षारोपण के लिए सौंपी जा रही है। इसी संबंध में निरीक्षण किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने भावुक होकर जमीन न जाने देने की अपील की थी, उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
