तंबौर थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सहित शातिर चोर को धर दबोचा
अतीक अंसारी संवाददाता
तंबौर सीतापुर:
जनपद में चोरी नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तंबौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने एक बड़े शातिर चोर को गिरफ़्तार कर उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है
पुलिस अधीक्षक द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के सम्बन्ध में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में तंबौर पुलिस द्वारा आज अभियुक्त कन्ना उर्फ़ आफाक पुत्र अब्दुल हई निवासी बाजारपुरवा मजरा चंदी भानपुर थाना तंबौर को चेकिंग के दौरान रपटा पुल अहमदाबाद तंबौर के पास 6:30 बजे सुबह ही गिरफ़्तार किया गया पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल एक सुपर स्प्लेंडर ब्लैक कलर रजि. नंबर यू पी 34 बीबी 1203 दूसरी मोटरसाइकिल अपाचे लाल कलर रजि. नंबर यूपी 34 जेड 2298 बरामद हुई इस सम्बन्ध मे थाना तंबौर पुलिस ने दर्ज मुकदमा संख्या 634 धारा 303(2) 317(2)318(4) बीएनएस थाना तंबौर पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर न्यायालय भेज दिया है पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल रहनूल असीम खान, कांस्टेबल मनीष राणा, कांस्टेबल रिंकु भाटी, कांस्टेबल अंकित कुमार, आदि शामिल थे
