यूपी सरकार ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है।
रिपोर्ट/- संजीत वर्मा
इनमें चार आईएएस अफसरों वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव बनाया गया है।
▶️वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस अफसरों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।
▶️यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
▶️प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने आदेश जारी कर दिया है।
▶️आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को भी पदोन्नति मिली है। दुर्गा शक्ति नागपाल लखीमपुर खीरी की डीएम है।
▶️आईएएस अफसरों के पदोन्नति के बाद जल्द ही तबादले हो सकते हैं।

