एसडीएम ने एसआईआर के कार्यों का लिया जायज़ा शत प्रतिशत काम के दिए निर्देश

 एसडीएम ने एसआईआर के कार्यों का लिया जायज़ा शत प्रतिशत काम के दिए निर्देश 


अतीक अंसारी संवाददाता 


तंबौर सीतापुर:


उपजिला अधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम ने बेहटा ब्लॉक और तंबौर कस्बे में होने वाले एसआईंआर काम में लगे बीएलओ की जांच पड़ताल की इस दौरान उन्होंने काम में तेजी लाने और समय से काम को पूरा करने के निर्देश दिए एसडीएम ने बेहटा ब्लॉक की कलनापुर, रॉय माड़ोड, खाना मड़ोड़, सहित अन्य गांवों के बीएलओ और तंबौर कस्बे के कई बूथों के बीएलओ के कामकाज की समीक्षा की


इस दौरान एसआईआर फॉर्म भरने से लेकर अपलोड करने में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाया एसडीएम ने बताया कि बीएलओ के काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने सभी से समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत एसआईआर का काम पूरा करने के निर्देश दिए

Post a Comment

Previous Post Next Post