अस्पताल के बिलकुल सामने पड़े कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का कटा हुआ शरीर दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

 बहराइच के बाबागंज क्षेत्र में संचालित अवैध हॉस्पिटलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रब्बाना हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ केयर सेंटर के बाहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।



अस्पताल के बिलकुल सामने पड़े कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का कटा हुआ शरीर दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मीडिया कर्मी मौके पर पहुँचे और अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ से इस बारे में बात की। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल स्टाफ ने गंभीर मामले को हल्के में लेते हुए यह कहा—


“बाद में साफ करवाते हैं…”



इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और उसकी वैधता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों और मीडिया द्वारा माँग की जा रही है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल संज्ञान लें और अस्पताल की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।



फिलहाल मामले का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post