हज उमरा के लिए जत्था हुआ रवाना,मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी गईं दुआएं

 *हज उमरा के लिए जत्था हुआ रवाना,मुल्क में अमन चैन के लिए मांगी गईं दुआएं*


बहराइच से अहमद हुसैन की रिपोर्ट 

बहराइच थाना क्षेत्र नानपारा के ग्राम पंचायत माघी से इंसान खां पुत्र मुस्तफा खां व साबिर राइनी पुत्र ईददू निवासी माघी हज उमरा के लिए रवाना हुए घर से निकलते ही नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाकर लोगों ने घर से रवाना किया 



आपको बताते चलें कि हज और उमरा के लिए कई महत्वपूर्ण दुआएँ हैं, जिनमें 'लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक' (यहाँ हूँ, ऐ अल्लाह, यहाँ हूँ) सबसे प्रमुख है, जो तल्बिया है। इसके अलावा घर से निकलते समय "बिस्मिल्लाहि तवक्कलतु अलल्लाह, ला हवाला वा ला कुव्वता इल्ला बिल्लाह" पढ़कर निकले। इसके बाद इंसान खां व साबिर राइनी ने"अल्लाहुम्मा इन्नी उरिदुल उमराह, फ़ैयासिर हा ली वा तकब्बलहा मिन्नी" (ऐ अल्लाह! मैं उमरा करना चाहता हूँ। या अल्लाह इसे मेरे लिए आसान बना दें।   


अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ उमरा के लिए गांव से निकल कर मुल्क मे अनम चैन के लिए हाथ उठाकर लोगों के साथ दुआएं मांगी गई। इस मौके पर इंसान खां के तीनों पुत्र जहूर खां,छंगा खां,करीम खां कोटेदार भोला खां, डाक्टर व पत्रकार असलम खां, पत्रकार अब्दुल कादिर खान मौलाना नियाज खां हाफिज अताउल मुस्तकीम मैकू खां सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रही

Post a Comment

Previous Post Next Post