*थाना सिरसिया द्वारा आबकारी अधिनियम से संबंधित माल का विधिक निस्तारण, विनिष्टीकरण*
राज कुमार श्रावस्ती ब्यूरो
*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम के निर्देशन व माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 07.11.2025 को *थाना सिरसिया पर आबकारी अधिनियम के 70 अभियोगो से संबंधित अवैध कच्ची शराब कुल 840 लीटर माल का निस्तारण,विनिष्टीकरण विधिपूर्वक कराया गया*।
उपरोक्त माल को माननीय न्यायालय द्वारा गठित टीम उपजिलाधिकारी भिनगा श्री आशीष भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा, आबकारी निरीक्षक श्री बलराम सिंह व थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय की उपस्थिति में नियमानुसार नष्ट कराया गया।
