देवरिया शिव मंदिर के पास बस-ऑटो की टक्कर में पांच घायल दो की हालत गम्भीर पुलिस हिरासत में बस चालक
अभी तक ब्यूरो चीफ बस्ती चन्द्रकान्त पाण्डेय
मुंडेरवा बस्ती । जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित देवरिया माफी शिव मंदिर के करीब शनिवार को एक बस और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई और इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है । जानकारी के मुताबिक बस्ती से मुंडेरवा की ओर जा रहे ऑटो नम्बर UP51C T0840 जैसे ही देवरिया माफी चौराहे पर पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस UP53 HT9277 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे । हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि तीन अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं ।स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने दो कि हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । उन्होंने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु रूप से बहाल कराया और बस तथा उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है उक्त मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
